BECIL ECI Notification Out 2026: चुनाव आयोग में सीधी नौकरी का मौका, ग्रेजुएट्स के लिए ₹24,356 सैलरी, जल्दी करें अप्लाई

BECIL ECI Notification Out 2026: सरकारी दफ्तर में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय चुनाव आयोग में डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator – DEO) पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (BECIL Recruitment) के माध्यम से की जा रही है। खास बात यह है कि इस जॉब के लिए केवल ग्रेजुएशन और बेसिक कंप्यूटर स्किल्स की जरूरत है।

जो उम्मीदवार (Computer Job) या (Office Work) में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है क्योंकि चयन के बाद उम्मीदवार सीधे चुनाव आयोग के कार्यालय में कार्य करेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन (Eligibility Criteria)

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
  • साथ ही कंप्यूटर की अच्छी जानकारी और MS Excel पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।
  • टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट (English Typing Speed) होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।

मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थाBECIL
कार्यस्थलभारतीय चुनाव आयोग
पद नामडाटा एंट्री ऑपरेटर
कुल पद10
विज्ञापन संख्या542
योग्यताग्रेजुएट
आयु सीमा35 वर्ष
सैलरी₹24,356 प्रतिमाह
आवेदन अंतिम तिथि5 मार्च 2026
चयन प्रक्रियाShortlisting + Skill Test/Interview

चयन कैसे होगा (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन (Shortlisting) के बाद इंटरव्यू, असेसमेंट या स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।
चयन से जुड़ी सूचना ईमेल (Email Notification) पर भेजी जाएगी, इसलिए आवेदन करते समय सही ईमेल देना जरूरी है।

आवेदन कैसे करें (Offline Apply Process)

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं बल्कि ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा।

  • सबसे पहले नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकालें।
  • नाम, जन्मतिथि, पता, आधार, पैन, योग्यता आदि जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगाएं।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवार ₹295 की फीस डिमांड ड्राफ्ट से जमा करें (SC/ST/PWD को छूट)।

पूरा फॉर्म BECIL के पते पर भेज दें।

पता: BECIL भवन, C-56/A-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307 (उत्तर प्रदेश)

Notification ( विज्ञापन )

क्यों है यह नौकरी खास

यह कॉन्ट्रैक्ट बेस (Contract Based Government Job) जरूर है, लेकिन अनुभव और प्रतिष्ठा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकारी माहौल में काम करने का अनुभव भविष्य की सरकारी नौकरियों में भी फायदा दे सकता है।

अगर आप कंप्यूटर पर काम करने में सहज हैं और एक स्थिर करियर चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है, इसलिए देर न करें।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!