HPSC Computer Teacher Apply Online 2026: कंप्यूटर शिक्षक के 1672 पदों पर नौकरी! आवेदन शुरु , देख पात्रता

HPSC Computer Teacher Apply Online 2026: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Haryana Public Service Commission ने Haryana के सरकारी स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT Computer Science) के 1672 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती खास तौर पर टेक्निकल और कंप्यूटर बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका मानी जा रही है क्योंकि इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 1.51 लाख रुपये तक वेतन (Salary) मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (Online Apply) कर सकते हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में भरे जाएंगे।

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनHPSC
पद का नामPGT Computer Science
कुल पद1672
आवेदन मोडOnline
न्यूनतम योग्यताMSc/MCA/B.Tech
अंतिम तिथि 09 मार्च 2026
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु42 वर्ष
चयन प्रक्रियाTest + Interview
वेतनमान47,600 – 1,51,100
ऑफिशियल वेबसाइटhpsc.gov.in
Notification PDF Click Here
Online Application Click Here

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)

PGT कंप्यूटर साइंस पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई डिग्री होना जरूरी है –

  • M.Sc Computer Science
  • MCA
  • BE/B.Tech Computer Science / IT / Computer Engineering

साथ ही कम से कम 55% अंक अनिवार्य हैं।
इसके अलावा अभ्यर्थी ने मैट्रिक, 10+2, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए।
उम्मीदवार का HTET/STET पास होना भी जरूरी है।

आयु सीमा और फीस (Age Limit & Fee)

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग: 1000 रुपये
आरक्षित महिला व DESM: 250 रुपये
PwBD उम्मीदवार: निशुल्क

चयन कैसे होगा? (Selection Process)

भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी –

  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • विषय आधारित लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू

तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी? (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।
इसके साथ DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे — यानी यह एक हाई पेइंग टीचिंग जॉब मानी जा रही है।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
अब New Registration करें।
लॉग-इन कर फॉर्म भरें।
दस्तावेज अपलोड करें।
फीस जमा कर सबमिट करें।
प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

यह भर्ती कंप्यूटर और आईटी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। समय रहते आवेदन करना जरूरी है क्योंकि ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!