UPSSSC Lekhpal PET Result 2026: 3.66 लाख अभ्यर्थी हुए पास , देखें रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट ऑफ @upsssc.gov.in

UPSSSC Lekhpal PET Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल PET 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट (Result PDF), कट ऑफ (Cut Off Marks) और मेरिट लिस्ट (Merit List) ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02-Exam/2025 के तहत कुल 7,994 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि PET-2025 में शून्य या उससे कम (Negative Marks) पाने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शामिल नहीं किया गया है।

15 गुना अभ्यर्थी मेन्स के लिए शॉर्टलिस्ट

आयोग द्वारा PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर (Normalized Score) के आधार पर पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। कुल 3,66,712 उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम के लिए क्वालिफाई किया गया है।

कटऑफ पर समान अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी सूची में शामिल किया गया है। मुख्य परीक्षा (Mains Exam Date) की तिथि आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

ऐसे चेक करें UPSSSC लेखपाल रिजल्ट 2026

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें –

  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “UPSSSC Lekhpal PET Result 2026” लिंक खोलें।
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  • अब Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आप मेन्स परीक्षा के लिए पात्र हैं।

मुख्य श्रेणियों की कटऑफ (Vertical Category Cut Off)

इस बार अधिकांश वर्गों में कटऑफ समान रहने से प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही है।

श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित (UR)55.12
अनुसूचित जाति (SC)55.12
अनुसूचित जनजाति (ST)47.50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)55.12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)55.12

UR, OBC, SC और EWS के लिए 55.12 अंक की समान कटऑफ यह दर्शाती है कि मेरिट लिस्ट बेहद टाइट रही।

क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) की स्थिति

क्षैतिज श्रेणियों के लिए भी अलग-अलग न्यूनतम अंक तय किए गए हैं।

श्रेणीकटऑफ / स्थिति
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित38.63
दिव्यांगजन (HH)06.01
दिव्यांगजन (OH)52.97
भूतपूर्व सैनिक00.24
उत्कृष्ट खिलाड़ी01.01

महिला अभ्यर्थियों को उनकी मूल श्रेणी के अनुसार निर्धारित सीटों में समायोजित किया गया है।

अब सभी सफल उम्मीदवारों की नजर मुख्य परीक्षा (Lekhpal Mains 2026) पर है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!