Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6 Result 2026: कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें ? @navodaya.gov.in

Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6 Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Navodaya Vidyalaya Samiti बहुत जल्द JNVST Class 6 Result 2026 जारी करने जा रहा है। इस साल करीब 20 लाख बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV Admission) में दाखिले के लिए परीक्षा दी थी, इसलिए रिजल्ट को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

कब जारी होगा रिजल्ट ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक फेज-1 परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है, इसलिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर नियमित नजर रखने की सलाह दी जा रही है।

परीक्षा का नामJNVST Class 6 Selection Test 2026
संगठनNavodaya Vidyalaya Samiti (NVS)
कक्षाClass 6 Admission
शैक्षणिक सत्र2026-27
फेज-1 परीक्षा तिथि13 December 2025
फेज-2 परीक्षा तिथि11 April 2026
रिजल्ट स्थितिजल्द जारी होगा
रिजल्ट मोडOnline (Selection List PDF)
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://navodaya.gov.in

दो चरणों में हुई परीक्षा (Phase-1 & Phase-2 Exam)

नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयन परीक्षा दो फेज में आयोजित की गई है —

  • Phase-1 Exam: 13 दिसंबर 2025
  • Phase-2 Exam: 11 अप्रैल 2026

पहले चरण का परिणाम पहले जारी होगा, जबकि दूसरे चरण का रिजल्ट मई-जून में आने की संभावना है।

JNVST Class 6 Result 2026 ऐसे करें चेक (Step-by-Step Guide)

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकेंगे —

  • आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) https://navodaya.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “View JNVST Class VI Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
  • अब Submit बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड (Download PDF) कर प्रिंटआउट जरूर रखें।
  • इसके अलावा समिति रीजन-वाइज सेलेक्शन लिस्ट (Selection List PDF) भी जारी करेगी जिसमें चयनित छात्रों के नाम और रोल नंबर होंगे।

रिजल्ट के बाद क्या करना होगा? (Admission Process)

रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों को संबंधित विद्यालय में Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।
सफल छात्रों को आवंटित स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सबसे खास बात –

जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई पूरी तरह फ्री (Free Education System) होती है।
यहां मिलने वाली सुविधाएं –

  • हॉस्टल
  • खाना
  • यूनिफॉर्म
  • किताबें

कुछ विशेष परिस्थितियों में बहुत मामूली शुल्क लिया जा सकता है।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

छात्रों और अभिभावकों को पहले से ये डॉक्यूमेंट तैयार रखने चाहिए —

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कक्षा 5 की मार्कशीट
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • EWS सर्टिफिकेट (यदि लागू)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन फॉर्म और एडमिट कार्ड
  • चयन परिणाम की कॉपी

कब शुरू होगा नया सत्र?

आमतौर पर नवोदय विद्यालयों में नया सत्र अप्रैल-जून के बीच शुरू होता है।

Phase-1 चयनित छात्रों का एडमिशन मार्च में
Phase-2 चयनित छात्रों का एडमिशन मई-जून में होगा

छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!