RRB Loco Pilot Notification 2026: साल 2026 में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिए हैं। माना जा रहा है कि (Centralized Employment Notification) होली के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। यह भर्ती देश के 17 रेलवे जोनों में एक साथ आयोजित होगी, इसलिए इसे साल की सबसे बड़ी टेक्निकल भर्तियों में गिना जा रहा है।
रेलवे मुख्यालय की ओर से सभी जोनल रेलवे और Chittaranjan Locomotive Works को पदों का विवरण भेज दिया गया है। HRMS के (Indent Management Module) में पदों का आकलन पूरा कर लिया गया है और सक्षम प्राधिकारी ने नोटिफिकेशन जारी करने की अनुमति भी दे दी है। इसका मतलब है कि अब भर्ती की औपचारिक शुरुआत केवल अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रही है।

11,127 पदों पर होगी नियुक्ति
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ALP के कुल 11,127 पद विभिन्न जोनों में बांटे जाएंगे। तकनीकी कैटेगरी की यह भर्ती ट्रेन संचालन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। रेलवे में Assistant Loco Pilot पद को एंट्री-लेवल टेक्निकल जॉब माना जाता है, लेकिन प्रमोशन के बाद लोको पायलट बनने का रास्ता भी खुल जाता है, इसलिए यह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।
राजस्थान उम्मीदवारों के लिए खास मौका
इस भर्ती में North Western Railway जोन भी शामिल रहेगा। इस जोन के अंतर्गत जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर मंडल आते हैं। जानकारी के अनुसार यहां करीब 600 पद प्रस्तावित हैं। यानी स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रेलवे नौकरी पाने का बेहतर अवसर मिल सकता है।
योग्यता और आयु सीमा (Eligibility Criteria)
रेलवे द्वारा तय मानकों के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी –
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (General)
- OBC: 33 वर्ष तक छूट
- SC/ST: 35 वर्ष तक छूट
शैक्षणिक योग्यता के तौर पर अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा (Technical Qualification) अनिवार्य होगा।
कब जारी होगा नोटिफिकेशन
फिलहाल रेलवे ने केवल पदों की संख्या और आंतरिक मंजूरी की जानकारी दी है। आवेदन तिथि, परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern), सिलेबस और फीस से जुड़ी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही सामने आएगी। संभावना जताई जा रही है कि त्योहारों के बाद भर्ती प्रक्रिया सक्रिय हो जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, क्योंकि नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन की समय सीमा सीमित हो सकती है।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है जो लंबे समय से रेलवे जॉब की तैयारी कर रहे हैं।