RRB Technician Exam Date Changed 2026: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा डेट में हुआ बड़ा बदलाव ! देखें नई डेट

RRB Technician Exam Date Changed 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती (CEN 02/2025) परीक्षा का शेड्यूल संशोधित कर दिया है। पहले परीक्षा 5 से 9 मार्च 2026 के बीच प्रस्तावित थी, लेकिन अब CBT परीक्षा नई तारीखों पर आयोजित होगी।

नई अधिसूचना के अनुसार टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III की परीक्षा 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 6238 पद भरे जाएंगे, जिसमें 183 पद ग्रेड-I और 6055 पद ग्रेड-III के हैं। ग्रेड-I लेवल-5 (Level-5 Post) जबकि ग्रेड-III लेवल-2 (Level-2 Post) माना जाता है।

परीक्षा तिथियां (Exam Schedule)

परीक्षानई तिथि
CBT Day 16 मार्च 2026
CBT Day 29 मार्च 2026
CBT Day 310 मार्च 2026
CBT Day 413 मार्च 2026

ग्रेड-I CBT Exam Pattern (Technician Grade-I Signal)

इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और 90 मिनट का समय मिलेगा। सभी प्रश्न 1-1 अंक के होंगे।

विषय (Subject)प्रश्न
General Awareness10
Reasoning15
Computer Basics20
Mathematics20
Science & Engineering35

क्वालिफाइंग मार्क्स:
UR – 40% | OBC – 30% | SC – 30% | ST – 25%

ग्रेड-III CBT Exam Pattern (Technician Grade-III)

यह परीक्षा भी 90 मिनट की होगी और कुल 100 प्रश्न आएंगे।

विषयप्रश्न
General Awareness10
Reasoning25
Mathematics25
General Science40

दोनों परीक्षाओं में Negative Marking लागू होगी — हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा।

पहचान पत्र और आधार से जुड़ा जरूरी नियम

अभ्यर्थियों को वही Original Photo ID (Identity Proof) लाना होगा जो आवेदन के समय दिया था, अन्यथा एंट्री नहीं मिलेगी। जिन उम्मीदवारों ने आधार वेरिफिकेशन किया है उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक रहे, ताकि परीक्षा केंद्र पर वेरिफिकेशन में देरी न हो।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी –
CBT Exam → Document Verification → Medical Test

इस संशोधित शेड्यूल के बाद उम्मीदवारों को तैयारी का थोड़ा अतिरिक्त समय मिल गया है। अब अंतिम दिनों की स्मार्ट तैयारी (Last Minute Preparation Strategy) सफलता की कुंजी बन सकती है।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!