SSC CGL 2026: लाखों युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मार्च में आएगा फॉर्म – जानें एग्जाम डेट, योग्यता, इस बार कितना होगा पोस्ट

SSC CGL 2026: सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। देश की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन मार्च 2026 में जारी होने की पूरी संभावना है। यह भर्ती कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हजारों ग्रुप-B और ग्रुप-C पद भरे जाते हैं।

हर साल करीब 30 लाख से ज्यादा उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं, इसलिए इसे देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में गिना जाता है। इस बार भी 15,000 से 20,000 पदों के आसपास वैकेंसी आने की उम्मीद है।

SSC CGL 2026 परीक्षा कब होगी? (Exam Date)

सूत्रों के अनुसार टियर-1 परीक्षा मई से जून 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है। आधिकारिक नोटिस जारी होने के बाद सटीक तारीखें घोषित कर दी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन (Online Mode) होगी।

SSC CGL 2026 – शॉर्ट डिटेल्स (Quick Overview)

परीक्षा नामSSC CGL 2026
आयोजन संस्थाकर्मचारी चयन आयोग
आवेदन शुरूमार्च 2026 (संभावित)
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय
परीक्षा मोडऑनलाइन
टियर 1 तिथिमई–जून 2026
योग्यताग्रेजुएशन
आयु सीमा18–32 वर्ष (पद अनुसार)
आवेदन शुल्क₹100 / आरक्षित वर्ग फ्री
चयन प्रक्रियाटियर 1 + टियर 2 + DV
Online Application Link Not Activate
Notification PDF March 2026 (Expected)

कितनी होंगी वैकेंसी?

अभी पदों की संख्या आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि इस बार 15 से 20 हजार पद भरे जा सकते हैं। पिछले वर्षों के आंकड़े देखें तो वैकेंसी हर साल बदलती रही है, इसलिए इस बार भी बड़ा आंकड़ा आने की उम्मीद है।

वर्षरिक्तियां
202418,236
20237,859
202236,001
201417,166

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

SSC CGL के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation Degree) होना अनिवार्य है।

राष्ट्रीयता (Nationality)
उम्मीदवार भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए या निर्धारित शर्तों के अनुसार भारतीय मूल का व्यक्ति हो सकता है।

आयु सीमा (Age Limit)
पद के अनुसार 18 से 32 वर्ष तक आयु तय होती है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाती है।

चयन प्रक्रिया कैसे होती है? (Selection Process)

SSC CGL में चयन कई चरणों में किया जाता है –

  • टियर-1 (Prelims Exam)
    • 100 प्रश्न – गणित, रीजनिंग, इंग्लिश और GKयह केवल क्वालीफाइंग होता है।
  • टियर-2 (Mains Exam)
    • सबसे महत्वपूर्ण चरण – मेरिट इसी के आधार पर बनती हैकंप्यूटर टेस्ट और टाइपिंग (DEST) शामिल
  • फिजिकल / मेडिकल टेस्ट
  • कुछ पदों जैसे इंस्पेक्टर के लिए आवश्यक
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
  • अंतिम चरण

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • नया रजिस्ट्रेशन (OTR Registration) करें।
  • लॉग-इन कर SSC CGL फॉर्म चुनें।
  • पर्सनल और एजुकेशन डिटेल भरें।
  • फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फीस जमा करें।
  • फाइनल सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें

फीस:
General/OBC/EWS पुरुष – ₹100
महिला और आरक्षित वर्ग – फ्री

क्यों खास है SSC CGL?

यह परीक्षा न सिर्फ स्थायी नौकरी देती है बल्कि अच्छी सैलरी, प्रमोशन और सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। Income Tax, CBI, मंत्रालय और केंद्रीय विभागों में पोस्ट मिलने के कारण इसे “ड्रीम जॉब एग्जाम” भी कहा जाता है।

जो उम्मीदवार 2026 में सरकारी करियर शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए तैयारी शुरू करने का यही सही समय है।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!