SSC CHSL Tier 1 Result 2025 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। Staff Selection Commission (SSC) ने आज 27 फरवरी 2026 को CHSL टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन (Online Result) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
हर साल आयोजित होने वाली SSC CHSL परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाती है। 12वीं पास उम्मीदवार इस परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं, जिस वजह से इसमें भारी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं।
12 नवंबर से 30 नवंबर तक हुई थी परीक्षा
SSC CHSL 2025 टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच किया गया था। इस बार करीब 30 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण (Registration) कराया था। लंबे इंतजार के बाद आयोग ने आखिरकार रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही वेबसाइट पर उम्मीदवारों की भीड़ बढ़ गई है।
अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी, तो अब बिना देरी किए अपना परिणाम चेक कर लें।
SSC CHSL Result 2025: ऐसे करें डाउनलोड
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें –
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – ssc.gov.in
होमपेज पर दिखाई दे रहे “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
वहां “SSC CHSL Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अपनी लॉगिन डिटेल (Registration Number और Password) दर्ज करें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट (Scorecard) दिखाई देगा।
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड (Download PDF) कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।
उम्मीदवार सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करने के बाद अपने रोल नंबर और नाम की सही से जांच कर लें।
| SSC CHSL Result 2026 List 1st | View List |
| SSC CHSL Result 2026 List 2st | View List |
| SSC CHSL Result 2026 List 3st | View List |
| Cut Off |
रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला चरण?
SSC CHSL टियर-1 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब टियर-2 (Tier 2 Exam) के लिए योग्य माने जाएंगे। आयोग जल्द ही टियर-2 परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी जारी करेगा।
टियर-2 परीक्षा अंतिम चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाती है, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
क्यों अहम है SSC CHSL परीक्षा?
SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level) परीक्षा के जरिए लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों पर भर्ती की जाती है। यह परीक्षा 12वीं पास युवाओं के लिए केंद्र सरकार में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मानी जाती है।
अगर आपने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्थिति स्पष्ट कर लें। अगले चरण की तैयारी ही अब आपकी सफलता तय करेगी।