UP Lekhpal Cut Off 2025: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए कट ऑफ जारी! 3.66 लाख अभ्यर्थी डिग्री परीक्षा देखें कट ऑफ

UPSSSC UP Lekhpal Cut Off 2025: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए श्रेणीवार कटऑफ (Category-wise Cut Off) जारी कर दी है। आयोग द्वारा 26 फरवरी 2026 को जारी सूचना के अनुसार, PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अर्ह घोषित किया गया है।

इस भर्ती में कुल 7,994 पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है और आयोग ने पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है। इस प्रकार कुल 3,66,712 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होंगे।

कितनी गई कटऑफ? जानें मुख्य श्रेणियों का हाल

लेखपाल मेंस के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की कटऑफ 55.12 अंक तय की गई है, जबकि एसटी वर्ग के लिए कटऑफ 47.50 अंक रखी गई है।

नीचे दी गई तालिका में मुख्य (Vertical) श्रेणियों की कटऑफ देख सकते हैं –

श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित (UR)55.12
अनुसूचित जाति (SC)55.12
अनुसूचित जनजाति (ST)47.50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)55.12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)55.12

कटऑफ से साफ है कि इस बार मुकाबला काफी कड़ा रहा और अधिकांश श्रेणियों में समान अंक पर चयन हुआ है।

क्षैतिज श्रेणियों में किसे मिला कितना लाभ?

क्षैतिज (Horizontal Category) आरक्षण के अंतर्गत भी अलग-अलग वर्गों के लिए कटऑफ घोषित की गई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के लिए अलग मानक निर्धारित किए गए हैं।

श्रेणीकटऑफ / स्थिति
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित38.63
दिव्यांगजन (HH)06.01
दिव्यांगजन (OH)52.97
भूतपूर्व सैनिक00.24
उत्कृष्ट खिलाड़ी01.01

महिला अभ्यर्थियों को निर्धारित संख्या के अनुसार उनकी मूल श्रेणी में शामिल किया गया है।

7994 पदों पर होगी भर्ती, अब नजर मेंस एग्जाम डेट पर

यह पूरी प्रक्रिया प्रदेश में लेखपाल के 7,994 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। मुख्य परीक्षा की तिथि (Exam Date) और एडमिट कार्ड से जुड़ी सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से UPSSSC की वेबसाइट चेक करते रहें और आगे की चयन प्रक्रिया (Selection Process) से जुड़े निर्देशों का पालन करें। अब सबकी निगाहें मेंस परीक्षा की तारीख और अंतिम चयन सूची पर टिकी हैं।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!